कोटा : पुलिस ने बरामद की गांजे की बड़ी खेप, गिरफ्तार हुआ बदमाश

By: Ankur Sat, 09 Jan 2021 1:10:47

कोटा : पुलिस ने बरामद की गांजे की बड़ी खेप, गिरफ्तार हुआ बदमाश

रेलवे कॉलोनी पुलिस ने एक बदमाश के पास से 20 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद किया है। बदमाश ट्राॅली बैग और पिट्ठू बैग में गांजा रखकर ले जा रहा था। डीएसपी भगवत सिंह हिंगड़ ने बताया कि माला फाटक फ्लाईओवर के पास नाकाबंदी के दौरान एक बाइक सवार को रोककर चैक किया। उसके बैग खुलवाए तो उसमें गांजा मिला। पुलिस ने मामले में दीपक जैन (24) पुत्र रविन्द्र जैन निवासी मोड़क हाल टींकू खटीक का मकान सोगरिया को गिरफ्तार किया। बदमाश ने बताया कि वो यह गांजा ट्रेन में उड़ीसा से लाया है।

इधर, महिला तस्कर गिरफ्तार

भीमगंजमंडी पुलिस ने गुरुवार देर एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर 1 किलो 225 ग्राम गांजा बरामद किया है। सीआई हर्षराज सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान आर्य समाज मंदिर के पास से महिला को रोककर पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं दे पाई। महिला से पूछताछ पर उसने अपना नाम नेहरू नगर निवासी बानो सफी महोम्म्द बताया है।

ये भी पढ़े :

# बीकानेर : फर्जी तरीके से गरीबों के राशन का मुफ्त गेहूं उठा रहा था पटवारी, हुआ निलंबित

# सीकर : चिकन और अंडे की कीमतों पर पड़ा बर्ड फ्लू के खौफ का असर, आया भारी अंतर

# जयपुर : एयरलाइंस की मनमर्जी से परेशान हुए यात्री, फ्लाइट में ही करना पड़ा दो घंटे इंतजार

# जयपुर : सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर की 500 से ठगी, परचितों से मांगता रुपए

# कोटा : पकडे गए 2 शातिर चोर, पता पूछने के बहाने काट देते थे जेब, बरामद हुए 17 महंगे मोबाइल

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com